• Wed. Mar 25th, 2026

तीन वरिष्ठ पत्रकारों का उत्सव वृक्षारोपण कर मनाया गया

0 0
Read Time:3 Minute, 37 Second

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के सदस्य इक्ष्वाकु दत्त तिवारी का 1 जुलाई को जन्मदिन तथा 2 जुलाई देवदत्त तिवारी एवं 3 जुलाई प्रकाश चंद्र अग्रवाल के 37 वाॅ वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर अपने संगठन के साथियों के साथ सेन्द्री के बाईपास स्थित तालाब पर संघ के सभी साथियों ने मिलकर टोटल 37 वृक्ष लगाकर खुशियां मनाई।

प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि हम इसी तरह हमारे प्रत्येक संघ के साथियों के कोई भी खुशी के मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने को लेकर खुशियां जाहिर करते हैं ताकि और भी लोग इस पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का कार्य करें पर्यावरण सुरक्षा का महत्वपूर्ण कदम वृक्षारोपण ही है जिसे हम आगे भी बढ़ाते रहेंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में सेन्द्री के पेड़ प्रेमी वाले टीम का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिनका 2017 से एक ही मकसद है पर्यावरण को स्वच्छ रखना जिसके लिए वृक्षारोपण ही मुख्य कदम है पेंड़ प्रेमी एक चार आदमी का टीम है जो अब तक 5000 पेंड़ लगा चुके हैं और लगाने के बाद उन पेड़ों की देखभाल भी हर मौसम में करते हैं इनको कहीं किसी भी संस्था या सरकार से सहयोग नहीं मिलता ये अपने ही खर्च से वृक्षारोपण का कार्य करते आ रहे हैं इनके टीम में मुख्य रूप से दुजराम भेंड़पाल,राज उर‌ईहा ,भारत भूषण बुंदेला हैं जो ग्राम सेन्द्री से हैं। प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी एवं प्रदेश महासचिव प्रकाश चन्द्र अग्रवाल ने उनके टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाशचंद्र अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव सुरजीत सिंह चावला, प्रदेश सचिव एवं संभागीय सचिव उमाशंकर साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य आर के सक्सेना,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, संभागीय सचिव एवं संभागीय मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद श्रीवास, इश्कबाकू दत्त तिवारी सदस्य, अमिर खान सदस्य, रिटायर्ड शिक्षक सम्माननीय चंद्र कुमार निर्णेजक उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed