• Wed. Mar 25th, 2026

जनदर्शन में 15.30 लाख रूपए की मुआवजा राशि का चेक वितरित

0 0
Read Time:1 Minute, 9 Second

बिलासपुर // कोटा अनुविभाग के एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने अपने कार्यालय में जनदर्शन आयोजित कर ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में 5 किसानों को भूमि अधिग्रहण का 15 लाख 30 हजार रूपए की मुआवजा राशि का चेक वितरित किया। इनमें रणजीत सिंह कोटा 3 लाख 15 हजार, मोहनलाल कोटा 1 लाख 58 हजार, अगतराम यादव ग्राम जरगा एक लाख 4 हजार रूपए, मनीष भोसले ग्राम सैदा 8 लाख 78 हजार एवं शारदा ग्राम घुटकू 73 हजार शामिल हैं। जनदर्शन में ज्यादातर आवेदन जाति प्रमाण पत्र एवं अभिलेख सुधार के आये। उर्वशा ने ग्रामीणों से खेती किसानी, खाद बीज की उपलब्धता की भी जानकारी ली। बिल्हा एसडीएम ने भी जनदर्शन में समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed