बिलासपुर :— बिलासपुर में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली । शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी में भी राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही कृष्ण लला के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी रही। श्रद्धालु सुबह से ही कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करते रहे और भजन कीर्तन में लीन रहे,त्यौहार का उत्साह सभी आयुवर्ग के लोगों में देखने को मिला। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बालरूपी दर्शन किए और शीश नवाया और युवाओं ने भी झांकी और मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विविध आयोजन किया।

इसी तारतम्य में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांका में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन में शामिल होने जिला पंचायत सभापति पहुंचे। हुईं। उन्होंने ग्रामवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण एक बार अगर वह अपने भक्त पर प्रसन्न हो जाएं तो उसका साथ जीवन भर के लिए नहीं छोड़ते। भगवान श्री कृष्ण ने गीता के जरिए लोग भक्तों को जीवन जीने का सही ढंग बताया है। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है। अगर आप इन बातों को अपनी जिंदगी में अपना लेते हैं तो कभी भी किसी भी चीज को लेकर आपके मन में चिंता की भावना नहीं रहेगी,साथ ही आप अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकेंगे। मनुष्य को स्वयं ही अपना उद्धार करना चाहिए। मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र होता है और स्वयं ही अपना शत्रु।” इसका अर्थ यह है कि मनुष्य का मन ही उसे बंधन में डालता है और मन ही उसे मुक्त करता है। इसलिए अपने दुखों का निवारण अपने मन के परिवर्तन से ही संभव है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंवर सिंह राज जी,लिम्हा सरपंच अमर सिंह सोरठे जी,नंगोई सरपंच प्रतिनिधि बुद्घनाथ पैगौर जी,बांका उपसरपंच सुनीता ओरकेरा जी,सचिन धीवर जी,सुनील करपे जी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

