• Thu. Mar 26th, 2026

जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ती जा रही चिंता

0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

बिलासपुर // बिलासपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू की चपेट में 117 लोगो को ले चुका है। स्वाइन फ्लू की जांच के दौरान रविवार को 9 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मरीजों को उपचार के लिए जिला व अपोलो हास्पिटल में दाखिल कराया गया है।

जिले में वर्तमान में 47 मरीजों का सिम्स व अपोलो हास्पिटल में उपचार चल रहा है। स्वाइन फ्लू के संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड है। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो बीमारी से निटपने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

स्वाइन फ्लू से जा चुकी है 4 जान

स्वाइन फ्लू के संक्रमित भर्ती मरीजों में अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालाकि अब तक जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से 3 बाहर से आकर भर्ती हुए मरीज थे व एक महिला बिलासपुर के हेमूनगर निवासी एक महिला की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अमले की माने तो स्वाइन फ्लू को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य अमला लगातार प्रयास करने का हवाला दे रहा है।

स्वाइन फ्लू बीमारी अब लोगो को डराने लगी है। रविवार को जिले में 9 स्वाइन फ्लू के सक्रिय मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के मरीजों का उपचार के लिए सिम्स व अपोलो हास्पिटल में चल रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed