बिलासपुर :— श्रम विभाग बिलासपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्रमिकों के घर द्वार पर जाकर श्रम कार्ड बनाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में मजदूर शक्ति संघ का भी विशेष सहयोग रहा। संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा स्वयं इस शिविर में उपस्थित रहे और लगभग 15 से 20 श्रमिकों ने श्रम कार्ड बनवाए।
श्रम विभाग की श्रम निरीक्षक श्रीमती उमा सोनी , श्रीमती स्वाति शर्मा और उनकी टीम ने श्रमिकों के कार्ड बनाने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान संतोष मिश्रा ने भी श्रमिकों को मजदूर शक्ति संघ की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया और उन्हें श्रम कार्ड के महत्व के बारे में बताया
श्रमिकों के लिए वरदान साबित होगा श्रम कार्ड:
श्रम कार्ड श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य कई लाभ मिल सकते हैं।
मजदूर शक्ति संघ का अहम योगदान:
मजदूर शक्ति संघ ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए श्रमिकों को जागरूक किया और उन्हें श्रम कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है और हम इस तरह के अभियानों के माध्यम से श्रमिकों को सशक्त बनाना चाहते हैं। हमारे संगठन के अध्यक्ष रवि गढ़वाल का एक ही मिशन है ज्यादा से ज्यादा श्रमिक संघ में जुड़कर संघ को मजबूती प्रदान करें।
श्रम विभाग की सक्रियता:
श्रम विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान श्रमिकों के हित में एक बड़ा कदम है। विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया।
