• Thu. Mar 26th, 2026

कलेक्टर ने महिला अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर सुनी उनकी समस्याएं

0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश ने यहां मंथन सभाकक्ष में कलेक्टरेट सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियो-कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होेंने कहा कि उनकी मांग और सुझाव पर तत्परता से निराकरण किया जाएगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित महिला कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने सभी से परिचय लिया और काम-काज की जानकारी लेकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने कहा कि इस बैठक का उददेश्य महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के कामकाज में आ रही दिक्कतों को जानना था। आप लोग सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। किसी प्रकार की समस्या हो तो बता सकते हैं। मीटिंग मेें कुछ महिलाओं ने स्वच्छ प्रसाधन की मांग की। इसी प्रकार कुछ महिलाओं ने झूलाघर की मांग की। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी जो भी मांगे हैं उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed