• Thu. Mar 26th, 2026

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ बिलासपुर के संभाग और जिला इकाई के पुनर्गठन के लिए नई टीम नियुक्त

0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

बिलासपुर // आज 9 दिसंबर सोमवार को ईदगाह चौक में स्थित स्वर्ग की डीपी चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई की बैठक हुई। बैठक में जांजगीर-चांपा में होने वाले सम्मेलन के संदर्भ में चर्चा की गई इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। चर्चा के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए बताया कि विगत कुछ समय से साथी सदस्यों के बीच संगठन के विरोध में दिव्यभ्रमित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन बने लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद बिलासपुर संभाग एवं जिला इकाई की गतिविधि निष्क्रिय नजर आ रही है। अभी तक ब्लॉक को में गठान का कार्य नहीं किया गया है, इस वजह से बिलासपुर संभाग एवं जिला इकाई को भंग करने का निर्णय लिया जाता है इस पर सभी ने अपने सहमति व्यक्त की जबकि जो पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हो सके उन्होंने भी मोबाइल द्वारा अपनी सहमति दी है। यह भी निर्णय लिया गया की 15 20 दिनों के भीतर संभाग और जिला का पुनर्गठन किया जाएगा, तब तक के लिए संभाग का प्रभाव अनिल श्रीवास एवं संतोष मिश्रा तथा बिलासपुर जिला इकाई का प्रभार ललित गोपाल एवं श्री भूपेन पांडे को दिया गया। बैठक में सघन दौरा कार्यक्रम एवं सदस्य अभियान जोर शोर से चलने का निर्णय लिया गया अध्यक्ष ने उन साथियों से अपील की है कि जिन साथियों का परिचय पत्र संभाग एवं जिला में पद अंकित करके दिया गया है साथी अपना परिचय पत्र किसी भी प्रदेश अध्यक्ष सदस्य साथी के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष के पास जमा कारण अथवा रिंग रोड 2 में तथा राजकिशोर नगर स्थित छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के कार्यालय में जमा करने का कष्ट करें।

 

बैठक में मुख्य रूप से देवघर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रकाश चंद्र अग्रवाल प्रदेश महासचिव, मनोज श्रीवास्तव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, ध्रुव चंद्र प्रदेश सचिव, उमा साहू प्रदेश सचिव, प्रतीक मिश्रा प्रदेश कार्यकारणीय सदस्य, अनिल श्रीवास संभाग प्रभारी, संतोष मिश्रा संभाग प्रभारी, ललित गोपाल जिला प्रभारी, भूपेन्द्र पांडेय जिला प्रभारी आदि सदस्य शामिल थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed