• Fri. Mar 27th, 2026

कर्मचारी जनदर्शन में कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों की सुनी समस्याएं संबंधित विभागों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश

0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण ने कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में अग्निशमन विभाग, जिला सहकारी बैंक, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित महिला कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। आज जनदर्शन में पहुंचे अग्निशमन विभाग नगर सेना के समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने श्रम सम्मान निधि की राशि दिलाने कलेक्टर से फरियाद की। कलेक्टर ने आवेदन नगर सेना विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सेनानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी श्री रामशरण यादव ने जी.पी.एफ की लंबित राशि के संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग देखेंगे। इसके अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं के संबंध में कलेक्टर से फरियाद की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed