• Thu. Mar 26th, 2026

सब स्टेशन से बिजली की समस्या दूर होगी और सड़क से होगी राह आसान

0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second

 

 

बिलासपुर :— बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की सौगात देते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने 3 करोड़ 92 लाख के 7 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से स्वीकृत खैरा में 16 लाख 68 हजार की लागत से मोहन के घर से कोसाबाड़ी तक सीसी रोड, गिधौरी में 11 लाख 72 हजार की लागत से मेनरोड से सुमार सिंह के घर तक सीसी सड़क,भाड़ी में 16 लाख 87 हजार की लागत से रेस्ट हाउस से भाड़ी बस्ती तक सीसी रोड, बेलतरा में 14 लाख 59 हजार की लागत से साधू श्याम गोड के घर से बरभाठा पहुंच मार्ग तक सीसी सड़क और ग्राम भिल्मी में 8 लाख 34 हजार की लागत से श्याम लाल धनुहार के घर से इन्द्र कुमार साहू के घर तक के सीसी सड़क,इन सभी कार्यों का विधायक सुशांत शुक्ला ने भूमिपूजन शुभारंभ किया। इसी तरह बनियाडीह में 1 करोड़ 62 लाख और सेलर में 1 करोड़ 62 लाख की लागत के विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण कर ग्राम वासियों को समर्पित किया।

 

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा ग्रामवासियों की बरसों पुरानी मांग पूरा होने जा रहा है,पक्की सड़क के बन जाने से कीचड़ और धूल से ग्रामवासियों को निजात मिलेगी। वहीं

विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से ग्राम वासियों को निर्बाध रूप से बिजली की सुविधा मिलेगी,इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा।

विधायक शुक्ला ने कहा की क्षेत्र के विकास और सेवा के लिए वें सदैव तत्पर है,आगे भी विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार में विकास कार्य और राशि की कमी नहीं होगी। गांवों में पर्याप्त सुविधा और संसाधन हों यें मेरी प्राथमिकता में हैं। विधायक सुशांत शुक्ला ने सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर करने के निर्देश अधिकारियों और ठेकेदारों को दिए। इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास शंकर दयाल शुक्ला विक्रम सिंह अवशेष अग्रवाल राजेश सूर्यवंशी चंद्र प्रकाश सूर्या उमेश गोरहा मनीष कौशिक मानीदास मानिकपुरी रामनिवास शर्मा दारा सिंह योगेश दुबे भारत कश्यप गंगा साहू हरवंश कस्तूरिया योगेश दुबे मनोज पटेल विजय शर्मा अशोक कश्यप सुनील श्रीवास दिनेश सिंह सहित कार्यकर्तगण उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed