• Thu. Mar 26th, 2026

श्रम मंत्री देवांगन कल 75543 श्रमिक परिवारों को 28.41 करोड़ की सहायता राशि करेंगे वितरण

0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second

रायपुर :— श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज 17 जनवरी शुक्रवार को शाम 4 बजे अपने शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश के 75 हजार 543 श्रमिक परिवारों को 28.41 करोड़ की राशि के सामग्री एवं अन्य सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के श्रमवीरों को आर्थिक मदद एवं उन्हें संबल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

 

मंडल द्वारा 42 हजार 071 निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 5 करोड़ 54 लाख 38 हजार रूपए की राशि के निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी वितरित की जाएगी। इसी तरह 2351 श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 4 करोड़ 70 लाख 20 हजार रूपए, 62 श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 93 हजार, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 39 श्रमिकों को 39 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के 1 श्रमिक को 20 हजार रूपए की सहायता राशि वितरित करेंगे।

 

इस तरह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 210 श्रमिकों को 2 करोड़ 14 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 500 श्रमिकों को 59 लाख 24 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 3928 श्रमिकों को 7 करोड़ 85 लाख 60 हजार रूपए तथा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के 22 हजार 337 श्रमिकों को 4 करोड़ 51 लाख 25 हजार रूपए की सहायता राशि का भुगतान करेंगे।

 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के 1800 श्रमिकों को 62 लाख 26 हजार रूपए की सहायता राशि का भुगतान करेंगे। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 734 श्रमिकों को एक करोड़ 46 लाख 80 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1482 श्रमिक परिवारों को 54 लाख 90 हजार रूपए तथा मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 28 श्रमिक परिवारों को 2 लाख 21 हजार रूपए की सहायता राशि का लाभ देंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed