बिलासपुर // मुंगेली नाका मैदान में चल रहे संभाग स्तरीय सरस मेले का जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने निरीक्षण किया, उन्होंने स्व सहायता समूह की दीदियों से चर्चा की और उनके द्वार निर्मित उत्पादों की खरीदारी कर दीदियों का उत्साहवर्धन किया। श्री अग्रवाल ने सभी से अपील की कि वे सरस मेले में आकर स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाए। उन्होंने कहा कि समूहों द्वारा तैयार किए गए सभी उत्पाद कम कीमत पर उत्कृष्टता लिए हुए हैं,जिनकी खरीददारी कर लोग इसका लाभ उठाएं। संभाग स्तरीय सरस मेला 9 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। मेले में हर्बल गुलाल, कोसा वस्त्र, बड़ी आचार, पापड़, हैंडमेड साबुन, घरेलू सामग्री,सजावटी सामान सहित कई उत्पाद हैं, जिनकी खरीदारी करने लोग पहुंच रहे है। मेले में संभाग के सभी जिलों से स्व सहायता समूहों ने अपने विभिन्न उत्पादों का स्टॉल लगाया है।