• Wed. Mar 25th, 2026

प्रदेशभर में पत्रकारों से संपर्क कर संगठन विस्तार का संकल्प

0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

बिलासपुर // स्वर्गीय डी.पी. चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में आज 3 मई को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में बलरामपुर जिले में सफलतापूर्वक जिला इकाई का गठन किया गया है। बलरामपुर दौरे में उनके साथ महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा,मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा भी शामिल रहे।

इस दौरान अंबिकापुर, बैकुंठपुर और सूरजपुर में भी पत्रकारों से संवाद कर संगठन विस्तार की योजना बनाई गई। कटघोरा में फिरत दास महंत के नेतृत्व में स्वागत किया गया और कोरबा में नवीन गोयल को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही दुर्ग, भिलाई, कुम्हारी, राजनांदगांव और बस्तर में भी संगठनात्मक प्रयास जारी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे के मार्गदर्शन में संगठन पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चावला,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव प्रदेश संगठन सचिव सृष्टि सिंह प्रदेश संगठन सचिव भारती यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, प्रदेश सचिव अनिल श्रीवास, उमाशंकर साहू,ललित गोपाल, अजय, संजय सिंह ठाकुर, शिव तिवारी,अरविंद मिश्रा, धर्मेंद्र निर्मलकर, आदि साथीगण उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed