• Wed. Mar 25th, 2026

सुशासन तिहार के तहत 7 मई को अरपा रिवर व्यू में होगा विशेष आयोजन

0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

 

बिलासपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 05 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें आमजनों के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर 7 मई को अरपा रिवर व्यू साइड में शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुशासन तिहार और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को शाम 6.30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा और जीतने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।कार्यक्रम में लोकनर्तक दल की प्रस्तुति होगी,स्थानीय कलाकार नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, उपहार दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed