• Thu. Mar 26th, 2026

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष जांच

0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

बिलासपुर // प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज जिले के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच की व्यवस्था की गई थी, जिसमें उच्च जोखिम महिला को प्राथमिकता से विशेषज्ञ अथवा चिकित्सा दल द्वारा जांच किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुबह जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण कर अभियान में दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया । आज एक हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और जांच उपरांत 110 एवं जोखिम वाली महिलाओं को उच्च संस्था में रेफर किया गया। महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं परिवार नियोजन की भी जानकारी दी गई।

अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच एवं उपचार संस्था में उपलब्ध विशेषज्ञ एवं डॉक्टर द्वारा प्रदाय किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली महिलाओं का पहचान कर समुचित उपचार सेवाएं प्रदान करते हुए माता का सुरक्षित संस्थागत प्रसव करवाते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य से प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिन्हित एक महिला डॉक्टर एवं मितानिन समन्वय को अभियान की पूर्ण जानकारी प्रदाय की गई थी l सीएमएचओ डॉ प्रमोद तिवारी एवं जिले की टीम द्वारा कोटा एवं तखतपुर के विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

राज्य स्तर से डॉक्टर अभ्युदय तिवारी एवं डॉ प्रदीप टंडन द्वारा जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा एवं मस्तूरी का निरीक्षण किया गया। डब्ल्यूएचओ से डॉक्टर विनय कौशिक भी निरीक्षण में मौजूद थे। राज्य एवं जिले की टीम द्वारा अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों पर दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण कर सुझाव प्रदाय करने हेतु निर्देशित था। राज्य की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला एवं उपस्थित मितानिन से चर्चा तथा लैब में प्रदाय की जा रही जांच सेवाओं का भी निरीक्षण किया गया अभियान के तहत आगामी माह में उक्त दिवस को सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed