• Wed. Mar 25th, 2026

एसबीआई आरसेटी बिलासपुर में 35 युवाओं का होगा चयन 10वीं पास व 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

बिलासपुर // एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवाओं (महिला व पुरुष) के लिए फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का एक माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 28 मई से 27 जून 2025 तक चलेगा। संस्थान में 35 प्रशिक्षणार्थियों का चयन आवेदन की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क होगी। आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड, बैंक पासबुक की तीन-तीन प्रतियाँ एवं 5 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं। प्रशिक्षण स्थल एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में स्थित है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed