• Wed. Mar 25th, 2026

वैज्ञानिकों की टीम किसानों को देंगे आधुनिक तकनीकों की जानकारी

0 0
Read Time:4 Minute, 26 Second

बिलासपुर // कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों को कृषि अनुसंधान से खेत तक तकनीकी पहुंचाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बिलासपुर कृषि के मामले में उन्नत एवं विकसित जिला है, तो वहीं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा निर्देशन में सजग एवं सक्रियता से काम में लगे हैं। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 29 मई से 12 जून तक बिलासपुर सहित राज्य के सभी विकासखण्डों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जावेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि विभाग बिलासपुर के उपसंचालक पी डी हथेश्वर ने बताया कि संचालनालय कृषि रायपुर के द्वारा राज्य के सभी जिलों के कृषि एवं संवर्गीय विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए गए निर्देश अनुसार यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने के लिए शुरू किया गया है। बिलासपुर जिला में इस अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा कृषि एवं संबंधित विभाग जैसे उद्यान, पशुपालन, मछलीपालन के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों तथा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की 3 टीम गठित की गई है । ये टीम प्रतिदिन 2 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा करेंगी। साथ ही कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को मिट्टी नमूना परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग, धान की सीधी बुआई, फसल परिवर्तन, ग्रीष्मकालीन धान फसल के परिणाम, ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती योजना के बारे में, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग, संतुलित कीटनाशक उपयोग, पशुओं की मौसमी बीमारियों एवं उपचार, उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की जावेगी । साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, मछलीपालन विभाग की प्रमुख राज्य एवं केन्द्रिय योजना के बारे में जानकारी साझा की जावेगी। शिविर में ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड के प्रगतिशील कृषकों को भी उनके नवाचार के बारे में बताने हेतु आंमत्रित किया जाऐगा। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छुटे हुए हितग्राहियों का आधार सीडिंग एवं भूमि सीडिंग कार्य भी किया जायेगा ताकि आगामी 20 वीं किस्त से लाभान्वित किया जा सके। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभियान की गरिमामय संपन्नता के निर्देश दिए गए है। इस प्रकार दिनांक 29 मई से 12 जून तक जिले में ब्लाक बिल्हा में 26 शिविर, मस्तूरी में 18 शिविर, तखतपुर में 20 शिविर तथा कोटा में 14 शिविर कुल 78 शिविरों का आयोजन किया जावेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed