पंडरिया :— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जनपद पंचायत पंडरिया के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी मंगलवार 29 जुलाई को पंडारिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे,इस दरम्यान वे आधा दर्जन से भी ज़्यादा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।
श्री तिवारी अपराह्न दो बजे पंडरिया निवासी इंटक के प्रदेश पदाधिकारी श्री संजू तिवारी के ससुर स्व.श्री दिनेश पांडेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात वे ग्राम पलान सरी में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीरामचरित मानस कथा में शामिल होंगे ।श्री तिवारी इसके बाद ग्राम दशरंगपुर में आयोजित श्रावणमासी अखण्ड श्री रामचरित मानस पाठ मानस गान ,प्रवचन एवं शिव महापुराण तथा रुद्राभिषेक महोत्सव में शामिल होंगे। श्री तिवारी ग्राम चार भाठा जायेंगे जहाँ वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात करेंगे ।रात्री सात बजे नगरपालिका पंडरिया निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री भानु तिवारी के विवाह के पच्चीसवीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।रात्री विश्राम अपने गृह ग्राम किशुनगढ़ में करेंगे ।