Read Time:1 Minute, 4 Second
बिलासपुर :— बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 645.8 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 487.5 मि.मी. से 158.3 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 781.1 मि.मी. बिलासपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 515.8 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिल्हा तहसील में 632.1 मि.मी., मस्तूरी में 649.1 मि.मी.,तखतपुर में 675.8 मि.मी., सीपत में 629.6 मि.मी., बोदरी में 584.3 मि.मी., बेलगहना में 780.5, बेलतरा में 540 मि.मी., रतनपुर में 646.1 मि.मी., सकरी में 685.4 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 629.2 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
Post Views: 26