• Wed. Mar 25th, 2026

अर्जुन तिवारी किशुनगढ़ प्रवास के बाद पंडरिया विश्राम गृह में करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात

0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

पंडरिया :— प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी मंडल कमेटी के गठन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर चिंतन शिविर में लिये गये निर्णय के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत मंडल कमेटियों का गठन किया जाना है,इस हेतु प्रदेश संगठन ने पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार को कबीरधाम जिला कांग्रेस का जिला प्रभारी तथा वरिष्ठ नेता श्री विनोद चंद्रवंशी को पंडरिया ब्लॉक में मंडल कमेटियों के गठन के लिये प्रभारी नियुक्त किये हैं।तदनुसार 1 अगस्त दिन शुक्रवार को पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत किशुनगढ़ मंडल कमेटी का गठन किया जाएगा चूँकि प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी का किशुनगढ़ गृह ग्राम है इसलिये वे इसमें शामिल होने आज एक अगस्त को अपराह्न 2.30 बजे ग्राम रमतला पहुंचेंगे जहाँ प्रभारी श्री चंद्रवंशी तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल के मार्गदर्शन में मंडल कमेटी के गठन के लिए कांग्रेसजनों को आमंत्रित किया गया है ।

इसके बाद श्री तिवारी पंडरिया जाएंगे जहां स्थानीय विश्राम गृह में कांग्रेस जनों से भेंट मुलाकात करेंगे ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed