• Tue. Mar 24th, 2026

शपथ ग्रहण समारोह में सभी माननीय न्यायाधीशगण रहे उपस्थित महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और पदाधिकारीगण ने दी उपस्थिति

0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर

बिलासपुर दिनांक 11 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे माननीय न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया ।

 

माननीय न्यायाधीश रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा अपने न्यायालय कक्ष मे उन्हें शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

 

यह उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2025 को माननीय न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की गई है।

 

उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकान्त मिश्रा, अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, उमाकांत चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री न्यायिक एकेडमी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed