• Wed. Mar 25th, 2026

देशभक्ति के संदेश के साथ मुख्य मार्गों पर लहराया तिरंगा

0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

बिलासपुर :— हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन मण्डी प्रांगण बिल्हा से प्रारम्भ होकर हटरी चौक प्रमुख मार्ग होते हुए पीपल चौक तक सम्पन्न हुआ। तिरंगा रैली कार्यक्रम विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री भूपेन्द्र सवन्नी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बिल्हा के मुख्य मार्ग में तिरंगा लहराते हुए लोगों ने देशभक्ति और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों और सेवानिवृत सैनिकों का अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ और शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद यादव, बिल्हा जनपद अध्यक्ष डॉ राम कुमार कौशिक, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेन्द्री, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा और नगर व ग्राम के समस्त सम्मानीय जनप्रतिनिधि गण, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, बिल्हा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीईओ, सीएमओ, बीएमओ एवं समस्त स्कूलों के शिक्षक एवं बालक बालिकाएं विशेष रूप उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed