• Thu. Mar 26th, 2026

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सोमनाथ यादव

0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

बिलासपुर // भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित तृतीय सोपान जांच परीक्षा शिविर 11 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक विभिन्न संस्थाओं के कब – बुलबुल,स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर का तृतीय चरण – स्वर्ण पंख,तृतीय सोपान , निपुण जाँच परीक्षा शिविर आयोजित रहा।

कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन का पूर्ण पालन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि स्काउटिंग जीवन में सही राह दिखाकर आगे बढ़ने की शक्ति देती है। उन्होंने स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर को सेवा, निष्ठा और नेतृत्व के गुण अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.मिथलेश मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक संचालक क्रीड़ा श्री जी. डी. गर्ग एवं श्री विजय कुमार यादव, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं शिविर संचालक उपस्थित रहे।

इस चार दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, गांठ-बंधन, पायनियरिंग, टीमवर्क, सामाजिक सेवा एवं नेतृत्व क्षमता जैसे विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, सांस्कृतिक गतिविधियों, देशभक्ति गीतों एवं सामूहिक खेलों के माध्यम से स्काउटिंग के मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। इस शिविर में कब–06, बुलबुल –22, स्काउट–80, गाइड–167, रोवर–21 एवं रेंजर 47 की संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक जाँच परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

शिविर के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रभारी, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम में जिला सचिव सुश्री लता यादव, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री राजेंद्र कौशिक, श्री नवीन यादव,श्रीमती माधुरी यादव, रागिनी चौधरी , श्रीमती कल्पना सिंह एवं जिले के अन्य स्काउटर – गाइडर, रोवर्स – रेंजर्स, स्काउट – गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed