• Thu. Mar 26th, 2026

एकलव्य विद्यालयों की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज करेंगे शुभारंभ

0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

बिलासपुर // एकलव्य आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर में 19 एवं 20 अगस्त को होगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 19 अगस्त को शाम 6 बजे स्थानीय बहतराई स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में राज्य भर के एकलव्य आवासीय विद्यालयों के लगभग 2 हजार खिलाड़ी एवं कोच शामिल हो रहे है। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर पर विधायक श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, श्री अटल श्रीवास्तव, श्री दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी तथा महापौर श्रीमती पूजा विधानी मौजूद रहेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। उन्हें शहर की विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमों में ठहराया गया है। शहर की विभिन्न क्रीड़ा परिसरों एवं खेल मैदानांे में प्रतियोगिता आयोजित होगी। एकल एवं सामूहिक दोनों प्रकार के 20 खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी हिस्सा लेकर जौहर दिखाएंगे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed