• Sat. Feb 7th, 2026

माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छ०ग० उच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरस्कृत

0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second

बिलासपुर, दिनांक 30 अगस्त 2025 :— छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत, दिनांक 30 अगस्त 2025 को उच्च न्यायालय के सभागार में जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘अपराध में प्रौद्योगिकी का प्रभाव विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में राज्य भर के न्यायिक अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

 

यह कार्यक्रम माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में श्री ईशान व्यास ने प्रथम स्थान, सुश्री सौम्या राय ने द्वितीय स्थान, तथा श्रीमती नमिता मिन्ज भास्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष प्रतिभागियों को माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके प्रयासों की सराहना की गई।

 

सभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने सभी प्रतिभागियों के विचारों की गहराई और प्रभावशाली प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार प्रौद्योगिकी आज के समय में अपराध को अंजाम देने के साथ-साथ उसके नियंत्रण व जांच में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने युवा न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं द्वारा वर्तमान समय के ज्वलंत विषयों पर प्रस्तुत किए गए प्रभावशाली, संतुलित एवं विचारोत्तेजक तर्कों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रतिभागियों की चिंतनशीलता, विषय के प्रति उनकी गहन समझ तथा समकालीन विधिक चुनौतियों से गंभीरता और बौद्धिक प्रतिबद्धता के साथ संवाद स्थापित करने की सराहना की।

यह प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धक विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम बनी, बल्कि यह न्यायिक अधिकारियों के व्यावसायिक विकास हेतु एक महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध हुई। यह आयोजन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा और उसके सतत उत्कृष्टता व नवाचार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed