• Fri. Mar 27th, 2026

कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड्स और रोवर-रेंजर ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों में नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करती है : पदाधिकारियों का संदेश

0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

बिलासपुर :— भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के अंतर्गत संचालित विभिन्न विद्यालयों की स्काउटिंग-गाइडिंग इकाइयों द्वारा आज बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कब-बुलबुल, स्काउट्स-गाइड्स तथा रोवर-रेंजर ने मिलकर विविध गतिविधियों के माध्यम से बाल दिवस को विशेष रूप से मनाया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने समूहगीत, देशभक्ति प्रस्तुतियाँ, खेलकूद तथा जागरूकता गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं। कब-बुलबुल द्वारा मनमोहक गीत, स्काउट-गाइड्स की अनुशासित ड्रिल और रोवर-रेंजर की प्रेरक पहल कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं।

 

विद्यालय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकार, स्वच्छता, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। सभी इकाइयों ने मिलकर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया और “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ विद्यार्थी” का संदेश दिया।

 

जिला संघ बिलासपुर की ओर से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बिलासपुर के पदेन संरक्षक/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी,पदेन जिला आयुक्त स्काउट/जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर श्री विजय टांडे जी, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव जी व जिले के पदाधिकारियों ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास करती है।

युक्त कार्यक्रम में जिले के ब्रजेश मेमोरियल स्कूल, शा. हाई स्कूल धनिया,शा. हाई स्कूल फरहदा, सेजेस लिंगियाडीह, सेजेस सेंदरी,शा. हाई स्कूल तेंदुआ, शा. प्रा. शाला भारारी जिले के विभिन्न विद्यालय के कब – बुलबुल, स्काउट – गाइड, रोवर – रेंजर ने

आनंद और उत्साहपूर्वक विद्यालय स्तर पर आयोजित यह बाल दिवस समारोह सफलतापूर्व

क मनाया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed