• Thu. Mar 26th, 2026

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया सांसद खेल महोत्सव का समापन महोत्सव में 12 हजार खिलाड़ियों ने की भागीदारी

0 0
Read Time:9 Minute, 19 Second

बिलासपुर // केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्थानीय बहतराई खेल स्टेडियम में आयोजित समारोह में सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग समापन किया। उन्होंने पहली बार आयोजित सांसद खेल महोत्सव की सफलता से उत्साहित होकर इसी तर्ज पर सांसद कला महोत्सव जल्द शुरू करने की घोषणा की। लगभग डेढ़ महीने तक चले इस महोत्सव में बिलासपुर एवं मुंगेली जिले की ग्राम पंचायत से जनपद एवं जिला स्तर पर 12 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री तोखन साहू ने स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। यह तभी संभव होगा जब हर आदमी स्वस्थ एवं फिट रहे। इसके लिए हर आदमी को अपनी रूचि के अनुरूप कोई न कोई खेल में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेलों को शामिल किया गया ताकि अधिकाधिक लोग इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सकें। कबड्डी,खो-खो, रस्साकसी, नीबू दौड़, बोरा दौड़ जैसे एक दर्जन खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। इन खेलों को हमें भूलना नहीं है। हम अपने जीवन में मोबाईल का उपयोग कम करने इन खेलों की ओर ध्यान लगाना है ताकि शारीरिक रूप से हम मजबूत रह सकें। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। यहां तक कि भगवान श्रीकृष्ण भी खेल कला में माहिर थे। खेल से हमारो तन एवं मन स्वस्थ रहने के साथ जीवन में अनुशासन की पाठ भी सिखाता है। इससे आपसी सहयोग, संयम एवं योजना बनाने के गुण इससे विकसित होते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गीता के कर्मयोग का परीक्षण शाला हैं हमारे खेल मैदान। इसमें हार और जीत मायने नहीं रखता है। कोई हारता है तभी तो कोई जीत पाता है। हारने वालों को निराश होने की जरूरत नहीं हैं, बल्कि इससे मिले सबक का इस्तेमाल कर आगे जीत सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा भविष्य में सांसद खेल महोत्सव का दायरा और बढ़ाकर व्यापक रूप में आयोजित किया जायेगा। श्री साहू ने बताया कि आगामी 25 दिसम्बर को माननीय प्रधानमंत्री जी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को वचुअल सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन सुनने खिलाड़ियों का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव आयोजित किये गए। मैं स्वयं ग्रामीण स्तर के कई आयोजन में शामिल हुआ। खेल के प्रति लोगों में अपार उत्साह देखा गया। एक प्रकार से हमारी प्राचीन और परम्परागत खेलों को एक बार फिर मंच मिल पाया है। खेलों से हमारी एकाग्रता और सामूहिकता की भावना बढ़ती है। उन्होंने युवाओं को मोबाईल से जरा ध्यान हटाकर खेलों की ओर लगाने का अनुरोध किया। तकनीकी का उपयोग हमें अपनी उन्नति के लिए करना है, न कि यह हमारे विकास में बाधा बनें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा खेल हमारे लिए शारीरिक व्यायाम का अच्छा माध्यम हैं। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों की खेल प्रतिभाओं को निखारकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अच्छा प्रयास किया है। पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी ने खेल प्रतियोगिताएं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतिभागी कुछ खिलाड़ियों ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने सफल आयोजन के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं जिला प्रशासन को बधाई दी। इतनी बड़ी एवं प्यापक स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने मंे बिलासपुर एवं मुंगेली जिले की ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायतों, खेल विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

*फाइनल प्रतियोगिता के परिणाम -*

कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम स्थान मुंगेली, द्वितीय पथरिया, तृतीय बिल्हा, कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मस्तुरी, द्वितीय पथरिया, तृतीय स्थान बिल्हा, रस्साकसी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मस्तुरी, द्वितीय तखतपुर, तृतीय बिल्हा, रस्साकसी महिला वर्ग में प्रथम स्थान तखतपुर, द्वितीय बिल्हा, तृतीय पथरिया, फुटबॉल के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान कोटा, द्वितीय कोटा नगर पंचायत, तृतीय बिल्हा, फुटबॉल महिला वर्ग में प्रथम स्थान बिल्हा, द्वितीय कोटा, वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान तखतपुर, द्वितीय मस्तुरी, तृतीय लोरमी, वॉलीबॉल महिला वर्ग में प्रथम स्थान मस्तुरी, द्वितीय कोटा, तृतीय लोरमी, 100×4 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नगर पालिक निगम बिलासपुर, द्वितीय कोटा एवं तृतीय स्थान लोरमी को मिला। चैम्पियन ट्रॉफी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान जनपद पंचायत कोटा को दिया गया। बिलासपुर जिले की मस्तुरी, बिल्हा, तखतपुर, कोटा एवं मुंगेली जिले की लोरमी, पथरिया एवं मुंगेली जिले के 12 हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रतियोगिता में शािमल हुए। कबड़डी, 4 सौ मीटर दौड़, बोरा दौड़, पैदल दौड़, रस्साकशी, 100 मीटर रिले दौड़, फूटबाल, नीबू दौड़, लगोरी, बालीबाल और तीरंदाजी प्रतियोगिता महोत्सव में शामिल थे। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में खेल अधिकारी ए एक्का,बिल्हा सीईओ कुमार लहरे, मस्तुरी सीईओ जेआर भगत, कोटा सीईओ युवराज सिन्हा, तखतपुर सीईओ श्री तिवारी एवं पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed