• Wed. Feb 11th, 2026

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अर्जुन तिवारी का जनसंपर्क तेज, शैक्षणिक व धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता

0 0
Read Time:5 Minute, 3 Second

पंडरिया :— पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों से सक्रिय चेहरा जनप्रिय नेता पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पंडरिया,पूर्व जनपद अध्यक्ष पंडरिया प्रदेश महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं से दूर संगठन के समर्पित सिपाही के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके श्री तिवारी प्रारंभ से ही संगठन औऱ सत्ता के शिखर नेतृत्व के क़रीबी औऱ विश्वसनीय रहे तथा उन्हें गम्भीर जिम्मेदारियों का निर्वाह करने योग्य समझा जाता रहा है,एक अनुभवी एवं तेजतर्रार नेता व पार्टी के ईमानदार, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले श्री तिवारी की लोकप्रियता क्षेत्र में इतनी है कि उन्हें विपक्षी एवं सत्तापक्ष पार्टियों के कार्यकर्ता भी पूरा सम्मान देते हैं तथा उनकी बातों को गम्भीरता पूर्वक सुनते हैं “लोगों का मानना है कि अर्जुन भैया का केवल एक भाषण लोगों की मानसिकता बदल देता है क्योंकि वह जो भी बोलते हैं ईमानदारी से बोलते हैं औऱ उनका वक्तव्य उनकी दिल की आत्मा की आवाज़ होता है”

गांधीवादी विचारधारा को अपने जीवन में आत्मसात करने वाले बेदाग एवं निर्विवाद जीवन जीने वाले श्री तिवारी क्षेत्र के युवाओं,किसानों, गरीब तथा मजदूरों एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली पसंद रहने वाले प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बहुत पहले से ही काफ़ी तेज़ी से सक्रिय होकर जनसम्पर्क एवं दौरा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं इसी कड़ी में गत दिनों वे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मैनपुरा पंडरिया में विद्यासागर विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव स्नेह समारोह में बतौर अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई उक्त कार्यक्रम को उपस्थित अतिथियों एवं दर्शक व अभिभावकों के द्वारा सराहा गया। श्री तिवारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किए व उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।आयोजक गणों को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित किये जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित किये ।

तत्पश्चात दौरा के अगले कड़ी में श्री तिवारी ग्राम कुंडा में सरदार पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में पूर्व सरपंच सुरेंद्र छाबड़ा (पप्पू) द्वारा आयोजित श्री राम कथा में शामिल होकर मानस प्रवक्ताओं से आशीर्वाद लिए व श्री रामचरित मानस का पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन एवं समृद्धि व सर्वमंगल की कामना किये साथ ही पंडाल में बैठकर श्री रामचरित मानस का श्रवण किये।

इसके बाद श्री तिवारी जी भगतपुर गए जहाँ चन्द्रवंशी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम में शिरकत कर पूजन-अर्चन कर क्षेत्र वासियों के लिए स्वास्थ्य सुखद जीवन की कामना किये। श्री तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्री नारायण जी के वचन और उनके द्वारा बताए एवं दिखाए सद्मार्ग हम सभी के लिए प्रेरणा का अपार स्त्रोत है, जो जीवन पथ में सदैव हम सभी का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

।उक्त कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन व सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed