• Sat. Feb 28th, 2026

होलिका दहन, होली व ईद पर्व पर सौहार्द बनाए रखने प्रशासनिक पहल सुरक्षा, यातायात व साफ-सफाई व्यवस्था पर आज होगी विस्तृत चर्चा

0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second

बिलासपुर :— आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सायं 5.30 बजे आयोजित होगी। इन पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई है। जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले में सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed