• Thu. Mar 5th, 2026

लोफंदी निवासी ने सीमांकन रिपोर्ट में देरी की शिकायत, एसडीएम को जांच के निर्देश राजस्व विभाग छत्तीसगढ़ से जुड़े मामलों पर जनदर्शन में हुई सुनवाई

0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

बिलासपुर :— कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण पत्र, सीमांकन सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए।बिल्हा विकासखंड के ग्राम बिटकुली निवासी महादेव नेताम ने आवेदन देकर बताया कि उनके बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास स्वयं की भूमि नहीं है, जबकि उनके चाचा के पुत्रों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बन चुका है। उन्होंने उसी आधार पर उनके बच्चों का भी प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवेदन एसडीएम बिल्हा को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लोफंदी निवासी तिजराम पटेल ने तहसीलदार बिलासपुर द्वारा सीमांकन रिपोर्ट जारी नहीं किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद सीमांकन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को आवेदन भेजते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में इस प्रकार विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed