Read Time:53 Second
बिलासपुर // राज्यपाल रमेन डेका ने रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने माँ महामाया से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप,कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, श्री मोहित जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
Post Views: 4