• Fri. Apr 3rd, 2026

बिलासपुर के सरकंडा स्थित पीएम स्कूल का निरीक्षण, शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं की हुई समीक्षा

0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

बिलासपुर :— अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ ने सरकंडा स्थित पीएम स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव पिंगुआ ने स्कूल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए विभिन्न कक्षाओं, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए प्राचार्य गायत्री तिवारी से चर्चा की और आवश्यक सुधारों के संबंध में निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में लगभग 1350 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही स्कूल में हेल्थ केयर एवं आईटी के दो वोकेशनल ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं।

प्रभारी सचिव पिंगुआ ने वोकेशनल ट्रेड को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन ट्रेड्स से जोड़ने तथा कौशल विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, डीएफओ नीरज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, समग्र शिक्षा के मिशन समन्वयक ओम पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed