• Thu. Apr 16th, 2026

सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों को नहीं जाना पड़ेगा दूर सीएससी केंद्रों से 300 से अधिक सेवाएं उपलब्ध, गांवों में बढ़ेंगी सुविधाएं

0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

बिलासपुर :— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “सहकार से समृद्धि” योजना के अंतर्गत प्रदेश की 515 प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया, जिसमें बिलासपुर जिले की 16 समितियां भी शामिल हैं। जिले में शुरू हुई नई समितियों में विकासखण्ड कोटा के आमागोहन, दारसागर, अमाली, पोड़ी, पचरा; तखतपुर के कोड़ापुरी, लमेर, पड़रिया; बिल्हा के चुमकवा, अकलतरी, बेलतरा तथा मस्तूरी के शिवटिकारी, सुकुलकारी, धनगंवा, सरसेनी और जलसो शामिल हैं।

 

इन समितियों के माध्यम से किसानों को स्थानीय स्तर पर फसल ऋण (केसीसी), बीज एवं खाद वितरण, धान उपार्जन और नगद लेन-देन की सुविधा मिलेगी। साथ ही सीएससी केंद्रों के जरिए आधार, पैन, आयुष्मान भारत, बिजली बिल भुगतान, बैंकिंग, बीमा सहित 300 से अधिक नागरिक सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इस पहल से किसानों को धान बेचने एवं कृषि कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, समय और लागत की बचत होगी तथा सहकारिता के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर विभिन्न नए समितियों के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मोहित जायसवाल, निरंजन पैकरा सदस्य जिला पंचायत, सूरज साधेलाल भारद्वाज,जनपद अध्यक्ष कोटा, सरोज साहू नगर पंचायत अध्यक्ष कोटा, लवकुश कश्यप अध्यक्ष नगरपालिका रतनपुर, अंबिका साहू जिला पंचायत सदस्य माधवी वस्त्रकर जनपद अध्यक्ष तखतपुर भारती माली जिला पंचायत सदस्य ललिता कश्यप उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनुसूया कश्यप जिला पंचायत सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहकारी समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed