• Tue. Apr 21st, 2026

छात्रों में सेवा भाव की मिसाल, स्काउट-गाइड्स ने संभाली प्याऊ घर की जिम्मेदारी

0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

बिलासपुर // जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए रियल ग्रोथ पब्लिक उस्लापुर के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उस्लापुर ओवर ब्रिज के नीचे प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था के माध्यम से राहगीरों, श्रमिकों और आमजन को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद राजेंद्र किरण टंडन द्वारा गया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेन्द्र बाबू टंडन, चेयरमैन डी.के.जायसवाल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती दिलजीत कौर छाबड़ा, डायरेक्ट तनिष्का जायसवाल, उप प्राचार्या ऊषा मिश्रा तथा शाला की गाइडर पुष्पा शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

इस दौरान जिले के स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर एवं स्काउटर-गाइडर ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्याऊ घर के माध्यम से प्रतिदिन राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से यहां सेवा कार्य करते हुए लोगों को जल पिलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने इस जनसेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और विद्यालय के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed