• Thu. Apr 23rd, 2026

गुरुद्वारा कमेटी को शव वाहन व डीप फ्रीजर सौंपा, संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई

0 0
Read Time:4 Minute, 27 Second

बिलासपुर :— दिनांक 22/04/2026 को रिटायर्ड डिप्लोमा फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संघरत्न इंजीनियर सुरेन्द्र सिंह टुटेजा की स्मृति में गुरूसिंह सभा सेंट्रल गुरूद्वारा कमेटी गोंड़पारा बिलासपुर को कमिश्नर बिलासपुर सुनील जैन एवं कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल द्वारा शव वाहन एवं डीप फ्रीजर सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बी० एन० ओझा द्वारा बताया गया कि समिति के गठन पश्चात् एलाइड हॉस्पीटल के सौजन्य से मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेट्रो हॉस्पीटल एवं आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉक्टर्स द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, गूगल एवं जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से सायबर अवेयरनेस आदि कार्यक्रम अपने सदस्यों के सहयोग से संपन्न किया गया।

इस अवसर पर संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में फोरम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मैं एक वर्ष से इस संगठन के कार्यों को देख रहा हूं एवं इनके कार्यक्रमों में शामिल होने का प्रयास भी करता हूं। मुझे डिप्लोमा अभियंता होने के नाते ऐसा महसूस होता है कि मैं अपने घर आया हूं। उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी फोरम इसी तरह समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहेगा।

गुरूसिंह सभा सेंट्रल गुरूद्वारा कमेटी गोंड़पारा की ओर से डॉ० नवनीत सिंह ने शव वाहन एवं डीप फ्रीजर की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी लेते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रिटायर्ड इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए सुनील जैन कमिश्नर बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि फोरम के कार्यों को देखकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। सेवानिवृत्ति पश्चात् सामाजिक सेवा करना ही असली सर्विस है। साथ ही कमिश्नर जैन साहब ने फोरम के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि आवश्यक होने पर प्रशासन द्वारा आपके संगठन को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जावेगा।

कार्यक्रम में कमिश्नर जैन साहब एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा संघरत्न इंजीनियर सुरेन्द्र सिंह टुटेजा के परिवार को सम्मानित किया, साथ ही इस सेवा कार्य में उल्लेखनीय सहयोग करने वाले इंजीनियर वरूण राजपूत (S.E. PMGSY) इंजीनियर विनोद कुमार मिंज (S.E., R.E.S.) एवं इंजीनियर डी. जायसवाल (E.E., WRD, Kota) को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

गुरूसिंह सभा सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड़पारा बिलासपुर के पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कमिश्नर श्री जैन साहब एवं कलेक्टर अग्रवाल साहब ने शव वाहन एवं डीप फ्रीजर गुरूद्वारा कमेटी को सौंपा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर वरूण राजपूत (S.E. PMGSY) एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर शंकर राव सोनाने (C.E., हसदेव बांगो परियोजना) इंजीनियर जितेन्द्र कुमार नेताम (C.E. हसदेव कछार) एवं गुरूसिंह सभा सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के डॉ० नवनीत सिंह रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *