• Mon. May 4th, 2026

जनगणना: कलेक्टर,एसएसपी समेत आला अधिकारी प्रगणक बनकर पहुंचे घरों में,नागरिकों से ली जानकारी अधिकारियों ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

बिलासपुर :— राष्ट्रीय जनगणना कार्य के दूसरे दिन शहरी क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन के लिए जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल,एसएसपी रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। जिसके तहत नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 7 अंतर्गत वार्ड 58 में रामा ग्रीन सिटी फेज 2 में चल रहें जनगणना कार्य को अधिकारियों ने देखा। इस दौरान काॅलोनी के कुछ मकानों में कलेक्टर,एसएसपी और निगम कमिश्नर ने खुद प्रगणक बनकर रहवासियों से जानकारी एकत्रित किया और पोर्टल में सबमिट किया।

इस दौरान उन्होंने गणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जनगणना देश के विकास और नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। चर्चा करने पर प्रगणकों ने बताया कि लगभग 5 मिनट में 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल में सफलतापूर्वक दर्ज हो रही है। हाईटेक व्यवस्था हो जाने से जनगणना कार्य सरल और सहज रूप से क्रियान्वित हो रहा है।

विदित है कि जनगणना में दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं। व्यक्तिगत आंकड़ों को किसी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जा सकता तथा यह सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। इन आंकड़ों का उपयोग केवल शासन की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में किया जाता है। इस अवसर पर एडीएम सह जिला जनगणना अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, जोन कमिश्नर भी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Related Post

15 दिवसीय अभियान के तहत कार्रवाई: नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा गलियों में लोगों से मिलकर जाना सुख-दुख, अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश
समाधान शिविर में 196 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिली विभिन्न योजनाओं की सौगात रानीडेरा समाधान शिविर बना जनसेवा का केंद्र, आवास स्वीकृति से आयुष्मान कार्ड तक मिली सुविधाएं

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed