• Thu. May 7th, 2026

बोदरी में सामुदायिक भवन और आकांक्षीय शौचालय का लोकार्पण, क्षेत्र विकास को मिलेगी नई गति उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले—बोदरी का होगा समग्र विकास, 3 करोड़ रुपये की राशि जल्द होगी स्वीकृत

0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

बिलासपुर :— केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका परिषद बोदरी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी।

लोकार्पित कार्यों में लगभग 99.97 लाख रुपये की लागत से निर्मित नगर पालिका परिषद का नवीन कार्यालय, 25 लाख रुपये की लागत से साहू समाज का सामुदायिक भवन तथा 16.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित आकांक्षीय शौचालय शामिल हैं। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, नगर पालिका परिषद बोदरी की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी विकास की गति और तेज की जाएगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज बोदरी के लिए ऐतिहासिक दिन है। नगर पालिका परिषद का नवीन कार्यालय नागरिकों की आशा और विश्वास का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय एवं एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं के अनुरूप क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त होते ही लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed