• Thu. May 14th, 2026

डाक विभाग की नई पहल: बिलासपुर में शुरू हुई नाइट पोस्ट ऑफिस सुविधा

0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

बिलासपुर // भारतीय डाक विभाग द्वारा बिलासपुर प्रधान डाकघर को 10 मई 2026 से “नाइट पोस्ट ऑफिस (NPO)” के रूप में संचालित किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य नागरिकों को विस्तारित समयावधि में डाक सेवाएं उपलब्ध कराना तथा ग्राहक सुविधाओं का विस्तार करना है, जिससे आम नागरिक कार्यालयीन समय के अतिरिक्त भी आवश्यक डाक सेवाओं का लाभ ले सकें। सामान्य काउंटर समय प्रातः 9.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक रहेगा, जिसमें डाक बुकिंग, बचत बैंक सेवाएं, बीमा सेवाएं, कैश रेमिटेंस, आधार एवं जन केन्द्रित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं विस्तारित एवं नाइट पोस्ट ऑफिस सवेरे 8 बजे से 10 बजे तक तथा सायं 4.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित किया जाएगा। जिसमें डाक बुकिंग, स्पीड पोस्ट, स्पीड पोस्ट पार्सल, इंडिया पोस्ट पार्सल, अन्य अकाउंटेबल आर्टिकल बुकिंग, आईपीओ बिक्री एवं सीमित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त रविवार एवं अवकाश के दिनों में भी सवेरे 10 बजे से सायं 5 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।डाक विभाग ने नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं ग्राहकों से विस्तारित समयावधि में उपलब्ध डाक सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने तथा इंडिया पोस्ट की जनोपयोगी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *