• Sat. May 16th, 2026

स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने तखतपुर के गांवों में पहुंची राज्य सलाहकार टीम

0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

बिलासपुर :— स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह द्वारा जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत निगारबंद, राजाकापा, बहुरता, पूरा एवं हरदी में सामुदायिक शौचालय तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छाग्राहियों द्वारा किए जा रहे श्रमदान और स्वच्छता गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।

 

उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छाग्राही समूह के सदस्यों से स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। साथ ही ग्राम सरपंचों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों को पहले समझाइश दी जाए तथा इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर जुर्माने का प्रावधान लागू किया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कचरा फैलाने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत की टीम, सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही ग्रामीणों से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने एवं प्रबंधन को लेकर संवाद किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *