• Thu. May 21st, 2026

कृषि प्रसार डिप्लोमा कोर्स हेतु प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 26 मई तक

0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

बिलासपुर :— कार्यालय परियोजना संचालक (आत्मा) सह उप संचालक कृषि द्वारा डीएईएसआई अंतर्गत कृषि आदान विक्रेताओं को कृषि प्रसार में डिप्लोमा कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशिक्षक (फेसीलिटेटर) की नियुक्ति की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती 1 वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। आवेदन पत्र के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

 

उम्मीदवार के लिए कृषि या उद्यानिकी में स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री एवं संबंद्ध क्षेत्रों में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, कृषि एवं महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्र जैसे संस्थानों में लगभग 20 वर्ष का अनुभव रखने वाले और पर्याप्त क्षेत्र अनुभव वाले कृषि स्नातकों को प्राथमिकता दी जा सकती है। कृषि विभाग के नियमित शासकीय कर्मचारी को डीएईएसआई कार्यक्रम में फेसिलिटेटर के रूप में भर्ती के पात्र नहीं होंगे। साथ ही उम्मीदवार को कृषि गतिविधियों का पर्याप्त ज्ञान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों में अच्छे संचार कौशल होने चाहिए और वे डीएईएसआई कार्यक्रम के लिए इनपुट डीलरों को जुटाने में सक्षम होने चाहिए। उम्मीदवार को कम्प्यूटर और स्मार्टफोन चलाने में कुशल होना चाहिए तथा डीएईएसआई कार्यक्रम के दस्तावेजीकरण और डेटाबेस प्रबंधन को स्वतंत्र रूप से संभालने में सक्षम होना चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *