• Thu. May 21st, 2026

आपातकालीन सहायता व्यवस्था होगी और मजबूत, नई डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

0 0
Read Time:6 Minute, 9 Second

बिलासपुर // आम नागरिकों को त्वरित सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में बिलासपुर जिले को 24 नई अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों की बड़ी सौगात मिली है। बिलासागुड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने वर्चुअली जुड़कर कहा कि संकट में 112 वाहन सेवा लोगों का सबसे बड़ा सहारा बन रही है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगा।

 

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि डायल-112 सेवा आज आम जनता के भरोसे का मजबूत माध्यम बन चुकी है। नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस ये वाहन आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों तक और तेजी से पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने लगातार कार्य कर रही है, ताकि हर नागरिक को सुरक्षित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि डायल-112 सेवा जनता के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। संकट के समय यह सेवा लोगों को त्वरित राहत और सुरक्षा का एहसास कराती है। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने वर्चुअली जुड़कर कहा कि डायल-112 सेवा की विशेषता यह है कि सूचना मिलते ही टीम लोकेशन ट्रेस कर तत्काल सहायता पहुंचाती है। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि किसी भी दुर्घटना, अपराध या आपदा में सबसे पहले पुलिस ही मौके पर पहुंचती है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर कानून व्यवस्था को मजबूत करना होगा। पुलिस जवान दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं और उनका सम्मान हर नागरिक का दायित्व है। विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि डायल-112 सेवा ने आम नागरिकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। पुलिस की संवेदनशील कार्यप्रणाली से लोगों का भरोसा लगातार बढ़ा है। विधायक श्री दिलीप लहरिया ने कहा कि पुलिस विभाग की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि पुलिस विभाग जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने में डायल-112 महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि पहले यह सुविधा सीमित क्षेत्रों तक थी, लेकिन अब इसके विस्तार से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि डायल-112 सेवा को अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में विस्तारित किया गया है। इसमें पुलिस के साथ-साथ फायर एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी जोड़ा गया है, जिससे लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर त्वरित सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रसव जैसी आपात स्थितियों में भी डायल-112 टीम ने समय पर पहुंचकर मदद की है। व्हाट्सएप सुविधा शुरू होने से आमजन के लिए सहायता प्राप्त करना और आसान होगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि नई डायल-112 वाहन सेवा से जिले में आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता और बेहतर होगी। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी त्वरित सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह व्यवस्था नागरिकों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना को और मजबूत करेगी। एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि डायल-112 सेवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई प्रणाली की पहचान बन चुकी है। महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, फायर एवं एम्बुलेंस सेवाओं के समन्वय से लोगों को तत्काल सहायता मिल रही है। नई वाहनों के जुड़ने से रिस्पॉन्स टाइम में और सुधार आएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।

 

कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडिशनल एसपी पंकज पटेल, मधुलिका सिंह, एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *