• Mon. May 25th, 2026

मंथन सभाकक्ष में होगी कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर चर्चा

0 0
Read Time:1 Minute, 6 Second

बिलासपुर // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आगामी ईद-उल-जुहा तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 25 मई को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 5 बजे मंथन सभाकक्ष, जिला कार्यालय बिलासपुर में आयोजित होगी। बैठक में पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं नागरिकों से बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक सुझाव देने की अपील की है, ताकि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed