• Wed. May 27th, 2026

बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पर डाक विभाग का जोर, डाकघरों में मिल रही सुविधा

0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

बिलासपुर :— भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग द्वारा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में आधार अपडेट एवं आधार संबंधी सेवाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में डाकघरों के माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।

 

प्रवर अधीक्षक डाकघर, बिलासपुर संभाग ने बताया कि बिलासपुर आर.एम.एस., उपडाकघर बिल्हा, कोनी, एसईसीएल, रतनपुर, तखतपुर, लोर्मी, करगीरोड, पेंड्रा, गौरेला, पेंड्रा रोड, मुंगेली, जांजगीर, मालखरौदा, अकलतरा, सक्ती, चांपा तथा चांपा मार्ग सहित विभिन्न डाकघरों में प्रतिदिन आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि नागरिक नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ पुराने आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल तथा बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं भी आसानी से डाकघरों में प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने विशेष रूप से बच्चों के 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने की अपील की है।

 

भारतीय डाक विभाग ने बताया कि डाकघरों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आधार संबंधी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं प्रधान डाकघर बिलासपुर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आधार अपडेट एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं।

इधर, छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा अल्प बचत खाता खोलने के लिए 25 एवं 26 मई को विशेष अभियान भी आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नागरिकों से डाकघर की बचत योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है। विभाग का कहना है कि डाकघर की बचत योजनाएं सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध कराती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *