• Thu. May 28th, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में हुआ दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन

0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोनल राजभाषा विभाग द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर स्थित जोनल सभाकक्ष में जोनल रेलवे, बिलासपुर तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर सम्मिलित हुए । मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान वित्त सलाहकार  मो. जावेद मज़हर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मुख्यालय तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर कार्यालय के 28 कार्यालयों के विभिन्न विभागों में कार्यरत राजभाषा नोडल कर्मचारियों के साथ अनुसचिवीय/प्रशासनिक कार्य से संबद्ध कार्मिकों ने भाग लिया ।

कार्यशाला के आरंभ में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यालय से राजभाषा अधिकारी श्री पीताम्बर लाल जाटवर ने कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्मिकों का स्वागत करते हुए प्रधान कार्यालय में कार्यरत प्रत्येक कार्मिक को 02 वर्ष में कम से कम एक बार कार्यशाला में भाग लेने की अनिवार्यता पर ज़ोर दिया । गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम, राजभाषा नीति, नियम, प्रोत्साहन योजनाओं तथा संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण के परिप्रेक्ष्य में राजभाषा नीति के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा के साथ प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिये गए । इस कार्यशाला में जोनल रेलवे सहित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों के कुल 59 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया । हिंदी कार्यशाला का संचालन  पुषोत्तम कुमार गवेल एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्यालय राजभाषा अधिकारी  पीताम्बर लाल जाटवर ने किया ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *