• Thu. May 28th, 2026

मारपीट केस निपटाने हेड कांस्टेबल ने मांगे 10 हजार, सस्पेंड

0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

बिलासपुर। एक हेड कांस्टेबल ने 3 आरोपियों को छोडऩे के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। पैसे मांगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेड कांस्टेबल ने कहा कि ‘तीन-तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ूंगा। तीनों के लिए 10 हजार रुपए करवा दो।’ वीडियो 2 महीने पुराना है, अब वायरल हुआ तो एसएसपी रजनेश सिंह ने हेड कांस्टेबल शोभित कैवर्त्य को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मारपीट के मामले में 3 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल शोभित कैवर्त्य सरकंडा थाने में पदस्थ था। उसे मारपीट केस की जांच सौंपी गई थी। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने आरोपियों को पकडक़र थाने में बैठाया और फिर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग की। बता दें कि मारपीट जैसे जमानती मामलों में नियम के तहत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जाता है। इसके बावजूद इस मामले में आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने का दबाव बनाया गया और उनसे पैसे मांगे गए। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि उसने 10 हजार रुपए ले भी लिए थे। एसएसपी ने सस्पेंड कर उसे पुलिस लाइन भेज दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *