• Fri. May 29th, 2026

स्कूल में चोरी करने वाले गिरोह का चौथा आरोपी गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा के प्राचार्य नवनीत पटेल ने 8 अक्टूबर 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि दशहरा अवकाश के दौरान अज्ञात चोरों ने स्कूल के संकुल केंद्र का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर खिड़की का रॉड तोड़कर अंदर घुसे और एलजी स्मार्ट एलईडी टीवी, क्लेम्प मीटर, डिजिटल मल्टीमीटर, प्लायर, एलईडी लाइट सेट, कूलर मोटर, हैमर, आयरन, पेंट, स्क्रू ड्राइवर और सर्किट बोर्ड सहित कई सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 460/25 के तहत धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही आरोपी यश मिरी, अभिषेक मिरी और नितेश कुर्रे निवासी बैगीन बंधान चांपा को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से 2 एलईडी टीवी, कांसा के बर्तन, वाई-फाई उपकरण, प्रोजेक्टर, बैटरी और टुल्लू पंप समेत कुल 1 लाख 3 हजार 200 रुपये का सामान बरामद किया गया था। तीनों आरोपियों को 5 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी कुनाल मिरी पिता बुधेश्वर मिरी उम्र 21 वर्ष निवासी भोजपुर बैगिन तालाब चांपा की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से सीपीयू, की-बोर्ड और कांसा के बर्तन बरामद किए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *