• Sat. May 30th, 2026

खाद दुकानों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त

0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

जांजगीर-चांपा। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2638 बोरी रासायनिक खाद जब्त की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने विभिन्न निजी कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण कर यह कार्रवाई की। उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चांपा स्थित थोक विक्रेता मेसर्स दिशा सेल्स में उर्वरकों के भंडारण और वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश-1985 के तहत 1150 बोरी एनपीके 16:20:00:13 (एचयूआरएल), 428 बोरी एसएसपी (दानेदार), 630 बोरी एसएसपी (पाउडर) तथा 98 बोरी जिंकेटेड एसएसपी पर विक्रय प्रतिबंध लगाते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने बलौदा विकासखंड के ग्राम पिसौद स्थित राजकुमार साहू कृषि केंद्र में छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां 98 बोरी यूरिया, 94 बोरी जिंकेटेड एसएसपी, 70 बोरी ट्रिपल सुपर फॉस्फेट तथा 70 बोरी एनपीके 16:20:00:13 का अवैध भंडारण पाया गया। विभाग ने पूरे स्टॉक को जब्त करते हुए विक्रय प्रतिष्ठान को सीलबंद कर दिया। कृषि विभाग के अनुसार जिले में किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी रोकने तथा उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खाद के अवैध भंडारण, कालाबाजारी या वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *