• Sun. May 31st, 2026

बंदियों को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

रायगढ़ । जिला जेल रायगढ़ में बंदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “निश्चय” कार्यक्रम के अंतर्गत आरसेटी (आरएससीटीईI) के माध्यम से 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बंदियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों को विभिन्न लोकप्रिय फास्ट फूड व्यंजन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें नूडल्स,चाउमीन, मंचूरियन,केक,पाव भाजी सहित अन्य फास्ट फूड आइटम बनाने की विधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, प्रस्तुतीकरण तथा छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी साझा की गईं।इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 बंदियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा फास्ट फूड निर्माण की विभिन्न तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीखा।

जेल अधीक्षक जी एस शौरी ने बताया कि “निश्चय” कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा उनकी रिहाई के बाद सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम बंदियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रतिभागियों ने प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम के रूप में उपयोग करने की इच्छा व्यक्त की।जेल प्रशासन ने भी ऐसे रचनात्मक एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *