• Sat. May 30th, 2026

अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 100 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई

0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से जमा की गई रेत पर कार्रवाई करते हुए लगभग 100 ट्रैक्टर रेत वापस नदी में डलवा दी। इसके अलावा ग्राम पीथमपुर-भादा क्षेत्र में शिकायत मिलने पर संयुक्त जांच की गई। जांच में पाया गया कि नियमों के विपरीत चैन माउंट मशीन के माध्यम से रेत का खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक चैन मशीन को जब्त कर सीलबंद कर दिया। वहीं ग्राम देवरहा में भी अवैध खनन में उपयोग की जा रही एक अन्य चैन मशीन को सीलबंद किया गया।प्रशासन का कहना है कि संबंधित मामलों की जांच छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम-2025 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम-1957 के तहत की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को जिले में सक्रिय अवैध रेत कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन की अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *