• Mon. Jun 1st, 2026

प्रश्नोत्तरी, निबंध और चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सतत एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में सार्थक पहल करना है।
इसी क्रम में 29 एवं 30 मई 2026 को मंडल के सभी कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, विद्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी विभागों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण में सार्थक योगदान दे सके।
मंडल के रेलवे विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरणीय चुनौतियों, संरक्षण उपायों एवं सतत विकास के प्रति अपनी समझ और जागरूकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया साथ ही उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।
मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर “एक स्टेशन एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत पर्यावरण-अनुकूल एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। यांत्रिक विभाग द्वारा कोचिंग डिपो बिलासपुर में विभिन्न यात्री गाड़ियों के बायोटॉयलेटों का निरीक्षण कर उनकी सुचारु कार्यप्रणाली सुनिश्चित की गई ।
डिजिटल एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा स्टेशनों और प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को रेलवन ऐप डाउनलोड करने, ऑनलाइन टिकट बुकिंग तथा डिजिटल भुगतान संबंधी जानकारी एवं सहायता प्रदान की जा रही है। इस पहल से कागज के उपयोग में कमी लाने तथा डिजिटल सेवाओं को प्रोत्साहित करने में सहायता मिल रही है।
इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं आम नागरिकों को ई-वेस्ट (E-Waste) के वैज्ञानिक संग्रहण, सुरक्षित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण के महत्व के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने और संसाधनों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने में मदद मिल सके।
मंडल रेल प्रशासन सभी यात्रियों एवं आमजनों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग को अपनाकर एक हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने की अपील करता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *