• Mon. Jun 1st, 2026

अब टीटीई रेस्ट हाउस में मिलेगा फुट मसाजर, आरओ मशीन और सीसीटीवी की सुविधा 

0 0
Read Time:3 Minute, 56 Second

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा कर्मचारियों के कल्याण एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीटीई रेस्ट हाउस, बिलासपुर में कर्मचारियों की सुविधा एवं आराम को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक फुट मसाजर, शुद्ध पेयजल हेतु इंडस्ट्रियल आरओ मशीन तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में ड्यूटी के उपरांत रेस्ट हाउस में ठहरने वाले टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई स्टाफ) को बेहतर विश्राम एवं आरामदायक वातावरण प्रदान करने हेतु चरणबद्ध तरीके से विभिन्न आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। नई सुविधाओं के माध्यम से कर्मचारियों को शारीरिक थकान से राहत मिलने के साथ-साथ मानसिक तनाव कम करने एवं उन्हें तरोताजा एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर विश्राम सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता, सेवा गुणवत्ता एवं कार्य संतुष्टि में सकारात्मक वृद्धि करना है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं मानसिक ताजगी को प्राथमिकता देते हुए रेस्ट हाउस को अधिक सुविधायुक्त एवं आधुनिक बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि टीटीई रेस्ट हाउस में पूर्व में भी कई सुधारात्मक कार्य किए जा चुके हैं। रेस्ट हाउस का नवीनीकरण, बेहतर खानपान व्यवस्था हेतु नए उटेन्सिल की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुखद वातावरण हेतु हरित सज्जा एवं गमलों की व्यवस्था जैसे अनेक कार्य सफलतापूर्वक किए गए हैं। अब इन अत्याधुनिक सुविधाओं के जुड़ने से कर्मचारियों को और अधिक आरामदायक एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्राप्त होगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि, “रेलवे कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण होती हैं तथा टिकट जांच कर्मचारी लंबे समय तक यात्रियों की सेवा में निरंतर सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनके बेहतर आराम, स्वास्थ्य एवं मानसिक ताजगी का विशेष ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। टीटीई रेस्ट हाउस में उपलब्ध कराई गई यह आधुनिक सुविधा कर्मचारियों को ड्यूटी उपरांत राहत एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगी, जिससे वे और अधिक उत्साह एवं सकारात्मकता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।”

रेलवे प्रशासन भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण, आराम एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *